मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

सिद्धू के पिता को फिर मिला धमकी भरा ईमेल, लिखा- तुझे जल्द मार दिया जाएगा, लॉरेंस बिश्नोई का नाम...

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

Sidhu Moose Wala: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर धमकी भरी ईमेल भेजी गई है. जिसमें लिखा गया है कि बार-बार लॉरेंस बिश्नोई का नाम मत ले. तुझे जल्द मार दिया जाएगा.

Punjab News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार को एक बार फिर धमकी देने का मामला सामने आया है. मानसा में सिद्धू के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर धमकी भरी ईमेल भेजी गई है. जिसमें कहा गया है कि जल्द तुझे मार दिया जाएगा, इसलिए लॉरेंस बिश्नोई का नाम मत ले. सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की शिकायत पर मानसा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इससे पहले भी राजस्थान से बलकौर सिंह को धमकी भरी ईमेल भेजी गई थी, जिसके बाद आरोपी को जोधपुर से हिरासत में लिया गया था.

‘14 वर्षीय नाबालिग ने दी थी धमकी’पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और सलमान खान को 25 अप्रैल से पहले मारने की धमकी देने के मामले में एक ईमेल पहले भी किया गया था. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जोधपुर से एक नाबालिग को हिरासत में लिया था, 14 वर्षीय नाबालिग के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया था.

सिद्धू के पिता ने पुलिस पर उठाए थे सवालसिद्धू मूसेवाला की पहली बरसी मनसा की दाना मंडी में मनाई गई थी. इस दौरान मंच से बोलते हुए सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर निशाना साधते हुए कहा था कि एक गुंडा खुद को राष्ट्रवादी बता रहा है. जेल में बैठकर वो बोलता है सिद्धू को मारा है सलमान को मारेंगे. वहीं बलकौर सिंह ने कहा कि उनके बेटे सिद्धू की हत्या के मुख्य साजिशकर्त्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है.

सिद्धू के पिता ने विधानसभा के बाहर दिया धरनापंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सिद्धू के माता-पिता ने विधानसभा के बाहर भी धरना दिया था. उन्होंने कहा था जब तक उनके बेटे को इंसाफ नहीं मिल जाता वो संघर्ष करते रहेंगे. बलकौर सिंह ने सरकार पर उनकी बाते ना सुनने का आरोप लगाया था.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें