मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

सीधी: बरात लेकर जा रही बस पेड़ से टकराई, 13 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीधी: बरात लेकर जा रही बस पेड़ से टकराई, 13 घायल

सीधी: बरात लेकर जा रही बस पेड़ से टकराई, 13 घायल

सीधी, 12 मार्च। सीधी जिले में शनिवार देर रात बरात लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 13 लोग मामूली रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में ईलाज के लिए भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को शादी में रवाना कर दिया गया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है।

जानकारी अनुसार घटना जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत भैसरहा गांव की है। यहां सतना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से साकेत परिवार बारात लेकर बस क्रमांक एमपी 17 पी 1525 सीधी जिले के खड्डी गांव जा रही थी। बस में करीब 40 लोग सवार रहे। जैसे ही बस भैसरहा गांव पहुंची उसी दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 13 लोगों को मामूली चोट पहुंची थी। जिन्हें तत्काल इलाज मुहैया कराया गया। रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी ने बताया कि बस में सवार 14 लोग घायल हुए थे। जिसमें रामधनी साकेत नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर कर दिया गया है। अन्य 13 लोग प्राथमिक उपचार के बाद बारात में चले गए। हादसे के समय दूल्हा और उसके कुछ परिवार के लोग छोटी गाड़ी में थे। यह गाड़ी बस के आगे चल रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें