मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी के साथ गुप्त सगाई के बारे में किया खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देखा

जा सकता है कि इस वक्त बॉलीवुड में हलचल मची हुई है। पिछले महीने 27 मार्च

को एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने एक्टर सिद्धार्थ से गुपचुप तरीके से सगाई

कर ली थी। पिछले कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों ने शादी कर ली है।

हालांकि, अदिति ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए तमाम चर्चाओं पर

विराम लगाते हुए ऐलान किया कि वह तेलंगाना के वानापर्थी जिले के

श्रीरंगपुरम में सगाई की हैं।

अब जब सिद्धार्थ-अदिति का

सीक्रेट रोमांस खत्म हो गया है तो फैंस यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि

यह जोड़ी कब शादी करेगी। हाल ही में आयोजित इवेंट में सिद्धार्थ ने शादी पर

टिप्पणी की है। वे शादी कब करेंगे, इस सवाल पर चुप्पी साधते हुए अभिनेता

ने कहा, “बहुत से लोगों की धारणा है कि हमने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है

लेकिन सिर्फ परिवार के साथ कोई कार्यक्रम आयोजित करना और उसे गुप्त रूप से

करने में बहुत अंतर है। जिन लोगों को हमने सगाई में आमंत्रित नहीं किया है

वे सोचते हैं कि इसके पीछे जरूर कोई रहस्य है। जैसा कि वहां मौजूद लोगों

को पता है, यह कार्यक्रम बेहद निजी था। उस समय हमारा निकटतम परिवार और कुछ

रिश्तेदार मौजूद थे।”

शादी के बारे में बात करते हुए

सिद्धार्थ ने कहा, “अदिति को मुझे हामी भरने में कितना समय लगा? मैं काफी

समय से सोच रहा हूं, मायने ये रखता है कि परिणाम क्या रहा। या तो हां या तो

ना। मुझे इस बात की चिंता थी कि वे क्या कहेंगी लेकिन सौभाग्य से उसने हां

कह दी। अब परिवार के वरिष्ठ सदस्य तय करेंगे कि हमारी शादी कब होगी। उनका

फैसला हम दोनों के लिए मायने रखेगा। यह किसी फिल्म की शूटिंग की तारीख नहीं

है, जैसा मैं तय करूंगा वैसा ही होगा। वे इस पर बड़े लोगों से चर्चा के

बाद फैसला लेंगे।”

अदिति और सिद्धार्थ ने ‘महा समुद्रम’ नाम

की फिल्म में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अदिति और

सिद्धार्थ को एक-दूसरे से प्यार हो गया और वे रिलेशनशिप में आ गए। अब जल्द

ही ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। सिद्धार्थ जल्द ही फिल्म

‘इंडियन-2’ में नजर आएंगे। इसमें कमल हासन, रकुल प्रीत और काजल अग्रवाल अहम

भूमिकाओं में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें