मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' की निराशाजनक शुरुआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी स्टारर 'योद्धा' आखिरकार शुक्रवार 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का खूब प्रमोशन किया गया लेकिन फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित, 'योद्धा' का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है।'सैक्निल्क' के मुताबिक, 'योद्धा' ने पहले दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म को ओवरऑल 11.72 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली। इस फिल्म को सबसे ज्यादा लोगों ने चेन्नई में देखा, उसके बाद हैदराबाद और जयपुर जैसे शहरों में देखा गया।अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर 'शैतान' ' योद्धा' को अच्छी टक्कर दे रही है। 'शैतान' ने सिनेमाघरों में एक सप्ताह पूरा कर लिया है, फिल्म ने शुक्रवार को 4.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 'शैतान' ने भारत में अब तक 84.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ राशि खन्ना, दिशा पटानी, रोनित रॉय और तनुज विरवानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है। 'योद्धा' का निर्देशन पुष्कर ओझा ने किया है। जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो यह दर्शकों को काफी पसंद आया। हालांकि, फिल्म पहले दिन दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। अब सबकी निगाहें वीकेंड कलेक्शन पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें