मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

घुंघराले बालों की वजह से ऑडिशन में रिजेक्ट हुए थे सिद्धांत चतुर्वेदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिल्म

'गली बॉय' से एक लोकप्रिय हुए अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने थोड़े ही समय

में बॉलीवुड में अपनी सही जगह बना ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में

उन्होंने अपने फिल्मी सफर पर बात की। इस बार बोलते हुए उन्होंने कहा कि

उन्हें अपने घुंघराले बालों की वजह से कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल में अक्सर उनके दोस्त उन्हें

इन बालों की वजह से चिढ़ाते थे।

सिद्धांत ने हाल ही में एक

इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपने ऑडिशन से जुड़ा एक किस्सा

शेयर किया। एक फिल्म के लिए सिद्धांत ऑडिशन के लिए गए। हालांकि, उनके

घुंघराले बालों की वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था। सिद्धांत ने कहा

कि मैंने अपनी प्रतिभा के दम पर ऑडिशन के अंतिम दौर में जगह बनाई लेकिन

उन्होंने केवल मेरे लुक के आधार पर मुझे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा,

''आपके घुंघराले बाल इस भूमिका के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसलिए हमें लगता

है कि आपको कुछ समय बाद फिर से प्रयास करना चाहिए।'' सिद्धांत ने कहा, "वह

पहले व्यक्ति नहीं थे, जिन्होंने मेरे बालों के कारण मुझे अस्वीकार कर दिया

था। मैंने स्कूली दिनों में भी इसका सामना किया है।"

सिद्धांत

ने कहा कि यहां तक कि स्कूल में भी, मुझे अक्सर मेरे घुंघराले बालों के

लिए बच्चे चिढ़ाते थे। इसलिए बचपन से ही मुझे लोगों के तानें सुनने की आदत

थी। सिद्धांत ने अपनी प्रतिभा के दम पर कला जगत में अपनी सही जगह बना ली

है। वह हाल ही में फिल्म 'खो गए हम कहाँ' में नजर आए। इसके बाद वह फिल्म

'युधरा' में नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें