मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

बीमार लालू यादव को परीक्षण के लिए रिम्स से अन्यत्र ले जाया गया, मां के साथ रांची रवाना हुए दोनों बेटे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

झारखंड के रांची स्थित रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू यादव को शुक्रवार को उनके चिकित्सा परीक्षण के लिए अन्यत्र ले जाया गया। यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। बता दें, लालू यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं और बीमार होने के कारण बीते कई महीनों से रिम्स में भर्ती हैं।

सांस लेने में समस्या की मिली सूचना : तेजस्वी

इधर, तेजस्वी यादव ने मीडिया को बताया कि कल (गुरुवार) शाम को खबर मिली की लालू जी को सांस लेने में समस्या हो रही है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। हम माता और भाई के साथ रांची जा रहे हैं, हमने उनसे मिलने की विशेष अनुमति मांगी है। उनके फेफड़ों में पानी भरने की सूचना मिली है, टेस्ट कराया जा रहा है। निमोनिया पाया गया है।

रांची रवाना होने से पहले नीतीश पर बरसे तेजस्वी और तेज प्रताप

पिता लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं होने की सूचना पर तेजस्वी और तेज प्रताप यादव अपनी माता राबड़ी देवी के साथ रांची के लिए रवाना हुए। हालांकि रवाना होने से पहले लालू के इन दोनों लालों ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम आज भी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार जी भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं, सरकार के लोग शराब बिकवाते हैं, अपराधियों को संरक्षण देते हैं। हिम्मत है तो गिरफ्तार करो।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो सच्चाई है उसे तो हम रखेंगे। नीतीश कुमार जी को जो उखाड़ना है उखाड़ लें, वो क्या उखाड़ेंगे। हम जेल से नहीं डरते हैं। हम कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें