मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

शुभेंदु का दावा: नंदीग्राम से ममता 200 प्रतिशत हारेंगी, भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दावा किया था कि वह बनर्जी को 50 हजार से अधिक वोटों से हराएंगे। कहा, ममता ने सीएए-एनआरसी के खिलाफ घुसपैठियों का समर्थन कर तुष्टीकरण किया।

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम सीट से अपना नामांकन दाखिल करा है। नंदीग्राम की इस सीट पर ममता बनर्जी का मुकाबला उनके करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी से होगा।

नंदीग्राम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है। वे 2016 में इस सीट से चुने गए थे और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री बने थे। अधिकारी बीते वर्ष दिसंबर में भगवा ब्रिगेड में शामिल हुए थे। विद्रोही तृणमूल नेता ने पहले दावा किया था कि वह बनर्जी को 50 हजार से अधिक वोटों से हराएंगे।

शुभेंदु का कहना है कि ममता हार जाएगी, उन्हें 200 प्रतिशत विश्वास है कि भाजपा जीत जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 साल तक, ममता बनर्जी सीएए-एनआरसी के खिलाफ घुसपैठियों का समर्थन कर तुष्टीकरण की राजनीति करती रहीं। उन्हें बीते 10 वर्षों में अपनी पार्टी द्वारा किए गए काम का रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए।

27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच होगा मतदान

भाजपा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी को उतारा गया है। पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में वोटिंग होने वाली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें