मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

श्री श्याम परिवार, रांची के तत्वाधान में श्री श्याम निशान यात्रा खाटू धाम, राजस्थान की यात्रा बड़े ही धूमधाम तथा हर्षौउल्लास के साथ संपन्न हुई।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

श्री श्याम परिवार, रांची के तत्वाधान में श्री श्याम निशान यात्रा खाटू धाम, राजस्थान की यात्रा बड़े ही धूमधाम तथा हर्षौउल्लास के साथ संपन्न हुई।

दिनांक 14 फरवरी 2023 को निशान यात्रा में 51 निशान धारकों ने रींगस से रात्रि पूजन, भजन एवं संकीर्तन कर निशान यात्रा आरंभ करके 17 किलोमीटर रींगस से खाटू धाम तक पैदल चल कर रास्ते में भजन कीर्तन करते हुए प्रभु की भक्ति में मगन हाथों में निशान लेकर नाचते हुए तथा प्रभु भजन गाते हुए बाबा श्री श्याम तथा श्री हनुमान जी को निशान अर्पित किया और प्रभु श्री श्याम तथा श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्याम परिवार के सदस्यों ने श्री जीण भवानी, श्री सालासर बालाजी धाम एवं श्री रानी सती झुंझुनू धाम का दर्शन पूजन कर सवामणि का भोग अर्पण कर सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्रा के दौरान अध्यक्ष श्री श्रवण जालान मंत्री श्री मंटू जालान कोषाध्यक्ष श्री कमल जालान सपरिवार तथा श्री श्याम परिवार के सदस्य श्री महेश सेन, श्री रंजीत गाड़ोदिया, श्री प्रकाश दलानीया - सपरिवार, श्री मनोज अग्रवाल - सपरिवार, श्री अरविंद मंगल - सपरिवार, श्री जयदीप राज, श्री पवन शर्मा, श्री उपेंद्र तिवारी, श्री राजेश अग्रवाल, श्रीमती सीमा अग्रवाल तथा अन्य सभी श्री श्याम परिवार के सदस्यों ने प्रभु दर्शन पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अगले वर्ष पुनः निशान यात्रा में आने की प्रार्थना की।ये जानकारी संस्था के प्रचार प्रभारी अमित चौधरी ने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें