मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के साथ 'नो एंट्री' के सीक्वल में दिखेंगीं मानुषी छिल्लर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मानुषी

छिल्लर अपनी उपलब्धि में एक और इजाफा करने के लिए तैयार हैं। ऑपरेशन

वेलेंटाइन, बड़े मियां-छोटे मियां और पीरियड-ड्रामा सम्राट पृथ्वीराज जैसी

एक्शन फिल्मों के बाद मानुषी एक कॉमेडी फिल्म में एक्टिंग करने के लिए

तैयार हैं। वह श्रद्धा कपूर और कृति सेनन के साथ प्रतिष्ठित स्टार कास्ट

में शामिल होंगी, जो 2005 की फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है।

सूत्रों

से पता चला है कि मानुषी अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ

स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी, जो सीक्वल में मुख्य भूमिका अदा करेंगे। इस साल

की शुरुआत में घोषित इस प्रोजेक्ट में मानुषी की कृति और श्रद्धा के साथ न

सिर्फ उनकी पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति होगी, बल्कि यह पहली बार है, जब

एक्ट्रेस अर्जुन, वरुण और दिलजीत के साथ जोड़ी बनाती हुई दिखाई देंगी।

एक्ट्रेस

फिलहाल ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ के रिलीज होने की तैयारी कर रही हैं,

जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को

सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फ़िल्म की रिलीज के बाद मानुषी

छिल्लर जॉन अब्राहम-स्टारर ‘तेहरान’ में दिखाई देंगी। इस बीच, कृति अपनी

लेटेस्ट रिलीज ‘क्रू’ की सफलता का लुफ्त ले रही हैं, जबकि श्रद्धा कपूर

‘स्त्री-2’ की रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें