मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

रायबरेली में सर्राफ़ा व्यवसायी को गोली मारी,सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायबरेली में सर्राफ़ा व्यवसायी को गोली मारी,सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सर्राफ़ा व्यवसायी को गोली मारकर लुटेरे सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार हो गए।घटना गुरुवार देर रात की है जब व्यवसायी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। घायल व्यवसायी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर मुहल्ले में रमन कुमार सर्राफ़ा की दुकान है। गुरुवार को करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे कि रास्ते मे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने रमन कुमार को गोली मार दी और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल व्यापारी सड़क पर गिर पड़े।

आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।घायल व्यापारी रमन कुमार के अनुसार लूटे गए बैग में करीब पांच लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है,जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें