मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के दरोगा की पिस्टल से चली गोली, एसओजी सिपाही की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अलीगढ़, । उत्तर प्रदेश की ताला नगरी अलीगढ़ में गोकश को पकड़ने

गई गभाना और एसओजी की संयुक्त टीम में दबिश के दौरान सरकारी पिस्टल से एक

दरोगा से गोली चल गई। गोली दरोगा के पेट से निकलते हुए एसओजी सिपाही के सिर

में जा लगी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घायल दरोगा को इलाज के लिए

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक सिपाही के परिजनों को घटना की

जानकारी देते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वरिष्ठ

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने गुरुवार को बताया कि गभाना इलाके में नौ जुलाई

को गोकशी की घटना प्रकाश में आई थी। इस मामले में पुलिस की टीमें गोकशी

करने वाले आरोपितों की तलाश में लगी थीं। बीती देर रात पुलिस को मुखिबर से

सूचना मिली कि पूर्व में गोकशी करने वाले आरोपित इलाके में हैं और फिर से

वारदात अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर गभाना थाना पुलिस और

एसओजी की संयुक्त टीम ने गोकशी के आरोपितों की धरपकड़ के लिए दबिश देने

पहुंची। इस दौरान बदमाशों के फायरिंग किए जाने की आशंका के चलते टीम ने

पिस्टल हाथों में ले रखी थी। तभी टीम में शामिल उपनिरीक्षक मजहर हसन की

पिस्टल अचानक लॉक हो गई। इस पर साथी दरोगा राजीव कुमार ने पिस्टल लेकर

अनलॉक करने का प्रयास करने लगे तभी अचानक गोली चल गई। गोली दरोगा राजीव के

पेट को भेदते हुए एसओजी के सिपाही याकूब के सिर में जा लगी।

एसएसपी

ने बताया कि गोली लगने से घायल दरोगा और सिपाही को उपचार के​ लिए अस्पताल

पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही याकूब को मृत घोषित कर दिया। घटना

की जानकारी मृतक के ​परिजनों को दे दी गई है। वहीं गोली लगने से घायल दरोगा

खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मामले में ​अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा

रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें