मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जौनपुर,। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में रविवार सुबह उस

समय हड़कम मच गया जब दबंगों ने एक युवक पर तमंचे से फायरिंग करके गंभीर रूप

से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल

में जुटी हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

सरायख्वजा

थाना क्षेत्र के पतहना गांव के राजन विश्वकर्मा का पुत्र राजेंद्र

विश्वकर्मा (24) अपनी दुकान में सोया हुआ था। इसी दौरान अशोक सिंह और सोनू

सिंह तमंचे से हवाई फायरिंग करते हुए दुकान के अंदर घुस गए। दीपक को मारने

पीटने लगे। दीपक ने शोरगुल मचाना शुरू किया। इस पर दीपक के ऊपर तमंचे से

फायरिंग कर दी। तमंचे की गोली दीपक की पेट को चिड़ते हुए निकल गई। सूचना पर

पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने दीपक को जिला अस्पताल

में भर्ती कराया है। घटना किन परिस्थितियों से हुई, पुलिस इसकी जांच पड़ताल

कर रही है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस

अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरायख्वाजा थाना के पतहना

गांव में दीपक विश्वकर्मा और अशोक सिंह एवं उनके भाई सोनू सिंह के बीच में

झगड़े के दौरान अशोक सिंह और सोनू सिंह द्वारा दीपक विश्वकर्मा के पेट में

चोट मारा है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर समुचित

धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। घायल का इलाज चल रहा है। दीपक

विश्वकर्मा को मामूली चोटे आई हैं। चोट किस प्रकार और किस चीज से आई है।

इसकी भी जांच की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर

दी गई हैं। शीघ्र इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने गोली चलने

जैसी घटना से इनकार किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें