मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहपुर : शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, दंपति की जिंदा जलकर माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहपुर : शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, दंपति की जिंदा जलकर माैत

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में सोमवार को शार्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में आकर दंपति की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग काे काबू किया और स्थानीय पुलिस ने कमरे से शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।क्षेत्राधिकारी दुर्गेश दीप ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र स्थित बेनू गांव में रामबाबू (45) पत्नी तारावती (42) के साथ रहते थे। आज सुबह रामबाबू के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने इतना विकरालरूप धारण कर लिया कि दंपति बाहर नहीं निकल सके और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। कमरे की तलाशी के दाैरान जली हालत में दंपति के शव पड़े मिले हैं। वहीं इस आग में पूरी गृहस्थी जल गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें