मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

बस स्टैंड के पास चलती बस में शॉर्ट सर्किट, धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बस स्टैंड के पास चलती बस में शॉर्ट सर्किट, धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी

किशनगंज। शहर में रविवार रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब सिलीगुड़ी से बिहार आ रही एक यात्री बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। किशनगंज बस स्टैंड के समीप पहुंचते ही बस के इंजन से धुआं निकलने लगा, जिससे बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक और बस कर्मियों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी प्रकार की बड़ी जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार बस संख्या बीआर09पीए2316 सिलीगुड़ी से बिहार के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हुई थी। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। रविवार रात जब बस किशनगंज बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी इंजन के हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री घबराकर जल्दबाजी में बस से उतरने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया। बस कर्मियों ने यात्रियों को शांत रहने की अपील करते हुए एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बस में मौजूद अग्निशमन यंत्र और अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से धुएं को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। एहतियातन बस को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इसी दौरान जल्दबाजी में उतरते समय एक महिला यात्री को मामूली चोट लग गई। उन्हें उपचार के लिए किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई।

बस में सवार यात्री चिरंजीव और मिथिलेश ने बताया कि वे सिलीगुड़ी से बेगूसराय जा रहे थे। अचानक बस से धुआं निकलने के कारण यात्रियों में भय का माहौल बन गया था, लेकिन चालक और बस कर्मियों की सतर्कता के कारण सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के कारण यात्रियों को करीब एक घंटे तक सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा। बाद में बस की तकनीकी जांच कराई गई तथा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की प्रक्रिया शुरू की गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई बड़ी दुर्घटना या गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें