मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 42 की ग्रीन बेल्ट में साेमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना सेक्टर 39 के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 42 के ग्रीन बेल्ट में एक पेड़ की डाल से फंदे के सहारे एक युवक का शव लटका हुआ है। इस जानकारी पर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और शव काे नीचे उतारते हुए पहचान की।मृतक की पहचान हरीश (25) पुत्र रामू चौहान निवासी ग्राम कटिया थाना अलीगढ़वा जिला सिद्धार्थ नगर के रुप में हुई है। मृतक युवक नोएडा में कुलदीप के मकान गली नंबर 3 सदरपुर कालोनी में किराये पर रहता था और खाने-पीने का सामान बेचने की दुकान चलाता था।थाना प्रभारी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक युवक का कुछ दिनों से उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था और तीन दिनों से बात नहीं हो रही थी। वहीं मृतक के दोस्त से पता चला है कि बीती रात रविवार को 8 बजे के करीब वह खाना खाकर घर से निकाला, उसके बाद से हरीश का कुछ पता नहीं था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक ने पहले एक पेड़ की डाल से फंदा लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह फंदा नहीं लग पाया, उसकी चप्पल उस पेड़ पर फांसी मिली है। इसके बाद दूसरे पेड़ की डाल पर जाकर फंदा लगाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें