मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना काल में अब हो सकेगी फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कोरोना काल के बीच अब फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग तेजी से हो सकेगी। रविवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फिल्मों और टेलीविजन सीरियल की शूटिंग शुरू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि लगभग छह महीने से फिल्म और टीवी सीरियल प्रोडक्शन बंद पड़ा था। कुछ राज्यों में अनुमति के बाद आंशिक रूप में शूटिंग शुरू हुआ। इस संबंध में एसओपी जारी किए गए हैं। इसमें खास बात है कि जो किरदार निभा रहे हैं वो मास्क नहीं लगाएंगे और बाकी सभी मास्क लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि रविवार को सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया जगत में काम फिर से शुरू करने के लिए एक विस्तृत एसओपी जारी किया है। एसओपी से कलाकारों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बन सकेगा। जावड़ेकर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय और गृह मंत्रालय से विचार-विमर्श करने के बाद एसओपी को अंतिम रूप दिया गया है। जावड़ेकर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने शूटिंग के दिशानिर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने कहा कि एसओपी शूट स्थानों और अन्य कार्य स्थानों पर दो गज की दूरी को बनाए रखने की अनुशंसा करता है, इससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी और सुरक्षित माहौल बन सकेगा। उन्होंने कहा कि कम से कम संपर्क ,शारीरिक संपर्क और हेयर स्टाइलिस्टों द्वारा पीपीई, प्रॉप्स शेयर न करना और मेकअप कलाकारों द्वारा सुनिश्चित होना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें