मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

'धमाल-4' की शूटिंग पूरी, जानिए फिल्म कब होगी रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल-4' साल 2026 की ईद पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने फैंस को खास अंदाज में ये जानकारी दी।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट के जरिए शूटिंग पूरी होने की घोषणा दी, जिसमें अखबार नुमा चित्र है और उस पर 'धमाल टाइम्स' और 'ब्रेकिंग न्यूज' लिखा हुआ है। अभिनेता ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "आज की ताजा खबर आपके लिए लेकर आ रहे हैं, वो गैंग जो अब जल्द ही लूटने आ रहे हैं आपका दिल और दिमाग। 'धमाल-4' ईद 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

टी-सीरीज ने भी यह पोस्ट अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "ये स्वाइप करते-करते आप कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंच सकते हो, पर क्या करें? खबर ही ऐसी है, धमाल 4 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब मजेदार धमाल शुरू होगा! ईद 2026 में मिलते हैं!"

इसी के साथ ही अभिनेत्री ईशा गुप्ता, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और बाकी कलाकारों ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पटकर और रवि किशन जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं।

इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म को टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है और इसका निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक मिलकर कर रहे हैं।

धमाल फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने ही किया था। इस फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे सितारे थे। इसके बाद 2011 में डबल धमाल और फिर टोटल धमाल रिलीज हुई।

'धमाल-4' के साथ यह सीरीज एक बार फिर दर्शकों को हंसी और मनोरंजन का डबल डोज देने के लिए तैयार है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें