मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

मणिरत्नम की नई फिल्म की शूटिंग जारी, कोलकाता की ट्राम में दिखीं साई पल्लवी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मणिरत्नम की नई फिल्म की शूटिंग जारी, कोलकाता की ट्राम में दिखीं साई पल्लवी

कोलकाता\।

प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मणिरत्नम इन दिनों कोलकाता में अपनी आगामी तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बुधवार सुबह से शुरू हुआ शूटिंग का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

महाकरण (राइटर्स बिल्डिंग) के पास साई पल्लवी को स्कूटी चलाते हुए एक दृश्य फिल्माते देखा गया। इसके बाद धर्मतला ट्राम डीपो में शूटिंग हुई, जहां साई पल्लवी ने ट्राम के भीतर शाॅट दिया। शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें देखने पहुंचे। अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए उनका अभिवादन किया। कुम्हारटोली में शूटिंग के दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

फिल्म की शूटिंग प्रिंसेप घाट में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। आने वाले दिनों में पार्क स्ट्रीट के प्रतिष्ठित इलाकों में भी फिल्मांकन किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि कोलकाता में करीब 10 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग चलेगी।

फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान तैयार कर रहे हैं। इससे पहले मणिरत्नम ने वर्ष 2004 में फिल्म 'युवा' की शूटिंग भी कोलकाता में की थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, करीना कपूर और ईशा देओल जैसे कलाकार नजर आए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें