मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

भारत बायोटेक को झटका: डब्ल्यूएचओ ने मांगा और डाटा, कहा- अभी मंजूरी देने में कुछ और दिनों की देरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

डब्ल्यूएचओ ने भारत बायोटेक से और भी डाटा देने को कहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि फिलहाल आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण में कुछ और दिनों की देरी होगी।

काफी लंबे समय से आपात मंजूरी की मांग करने वाली स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल डब्ल्यूएचओ ने भारत बायोटेक से उसकी कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' को आपात मंजूरी देने के लिए और भी डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि फिलहाल आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण में कुछ और दिनों की देरी होगी।

भारत बायोटेक ने दी प्रतिक्रिया

वहीं इस मामले पर अब भारत बायोटेक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एक जिम्मेदार वैक्सीन निर्माता कंपनी के रूप में, हम नियामक अनुमोदन प्रक्रिया और इसकी समय-सीमा पर अटकलें या टिप्पणी करना उचित नहीं समझते हैं। हम जल्द से जल्द ईयूएल प्राप्त करने के लिए डब्ल्यूएचओ के साथ लगन से काम कर रहे हैं।

भारत सरकार को इस महीने के अंत तक थी उम्मीद

बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने पिछले शुक्रवार को कहा था कि मंजूरी के लिए दस्तावेज जमा करने की एक प्रक्रिया है। कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ की आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी जल्द ही मिल जाएगी। इससे पहले नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप के डॉ वीके पॉल ने भी कहा था कि कोवैक्सिन के लिए डब्ल्यूएचओ की मंजूरी इस महीने के अंत से पहले मिलने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें