मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

शिवसेना ने जिला कारागार में बंदियों के शोषण व बढ़ते भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिवसेना ने जिला कारागार में बंदियों के शोषण व बढ़ते भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

मुरादाबाद। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के पदाधिकारियों ने बुधवार काे जिला कारागार परिसर में प्रदर्शन कर जेल अधीक्षक के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री को ज्ञापन भेज कर जिला कारागार में बंदियों व बंदियों के परिवारों के आर्थिक व मानसिक शोषण और जेल में बढ़ते भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने ज्ञापन में कहा कि पूर्व में बीती 15 अप्रैल को ज्ञापन देकर जिला कारागार में बंदियों के परिवारों के आर्थिक व मानसिक शोषण होने का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि जेल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जेल में निम्न स्तर की खाद्य सामग्री का प्रयोग हो रहा है। बेझिझक अवैध वसूली की जा रही है।शिव सैनिकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि जिला कारागार के अधिकारियों के खिलाफ इस मामले में क्या कार्रवाई की गई और पूरे मामले में जांच कराई गई है या नहीं, इससे अवगत कराया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें