मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने विदिशा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने विदिशा रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का किया निरीक्षण

विदिशा। मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल के विदिशा स्टेशन पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण कार्य चल रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विदिशा प्रवास के दौरान रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उनके साथ भोपाल रेल मंडल के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी और विदिशा प्रभारी मंत्री लखन पटेल भी मौजूद थे।इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि विकसित भारत के लिए स्टेशन का आधुनिकीकरण जरूरी है। कुछ कार्य पूरे हो चुके हैं और बाकी प्रगति पर हैं। डीआरएम ने बताया कि दूसरे चरण का प्रस्ताव तैयार है। इसमें प्लेटफॉर्म नंबर चार पर सभी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 24 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया जा रहा है। द्वितीय प्रवेश द्वार और आगमन-प्रस्थान भवन का पुनर्निर्माण भी शामिल है। स्टेशन तक पहुंच के लिए नई सड़कें बनाई जा रही हैं। साथ ही पैदल पथ और पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जा रही है।उन्होंने बताया कि स्टेशन को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया जा रहा है। इसमें विशेष शौचालय और रैंप का निर्माण किया जा रहा है। 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। प्लेटफॉर्म को हाई लेवल पर उठाया जा रहा है। यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है। नए शौचालय और बेहतर फर्नीचर लगाए जा रहे हैं। मानक साइनबोर्ड, पर्यटक सुविधा काउंटर और चिकित्सा सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। पेयजल, टिकटिंग काउंटर, फूड स्टॉल और चार्जिंग पॉइंट भी स्थापित किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें