शिवराज ने पित्रोदा-अय्यर को बताया राजनीति का जोकर, कहा- इंडी गठबंधन में हैं डरपोक लोग
भोपाल,। सैम पित्रोदा के विवादित बयान का मामला अभी पूरी तरह शांत
नहीं हुआ था कि अब कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के
बयान पर सियासत गरमा गई है। पाकिस्तान को लेकर दिये गए मणिशंकर अय्यर के
बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने
सैम पित्राेदा और अय्यर को राजनीति का जोकर बताते हुए कहा है कि इंडी
गठबंधन में डरपोक लोग हैं।
कांग्रेस नेता मणिशंकर
अय्यर का कहना है कि भारत को पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए। हमें यह नहीं
भूलना चाहिए कि उसके पास भी परमाणु बम है। कोई सिरफिरा आया तो हम पर इसका
इस्तेमाल कर सकता है। अय्यर के इस बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी
प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक
दिवालियापन के शिकार हैं। बुद्धि और विवेक उन्होंने खो दिया है। पूर्व सीएम
ने कहा कि यह यूपी की ढीली-ढली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56
इंच के सीने वाले हैं। भारत ने साफ कहा है कि हम सबके कल्याण में विश्वास
रखते हैं। विश्व का कल्याण हो। हम अपनी तरफ से किसी को छोड़ेंगे नहीं,
लेकिन कोई छेडे़गा तो छोड़ेंगे नहीं। भारत डरने वाला नहीं हैं। ये जो डरपोक
लोग हैं वह सब इंडी बंधन में हैं।
सैम पित्राेदा और अय्यर को बताया राजनीति के जोकर
शिवराज
ने सैम पित्राेदा और अय्यर को राजनीति का जोकर बताया। उन्होंने कहा कि इन
लोगों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ये सब लोग पराजय के भय से ऐसे
ऊटपटांग बयान दे रहे हैं कि जिनको जनता केवल मनोरंजन के रूप में लेती है।





