मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

शिवपुरी : भारी बारिश और बाढ़ के बाद अब दिख रहा बर्बादी का मंजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिवपुरी : भारी बारिश और बाढ़ के बाद अब दिख रहा बर्बादी का मंजर

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सिंध नदी में आए पानी के तेज बहाव के बीच लोगों को भारी नुकसान हुआ है। दो दिन की मूसलाधार बारिश के बाद सिंध नदी में आए सैलाब के बीच कोलारस, बदरवास, रन्नौद आदि क्षेत्रों के ग्रामों में भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश और बाढ़ ने सब कुछ बर्बाद कर दिया, घर गिरे, लहलहाती फसलें उजड़ी, सड़कें उखड़ी, पुलियां टूटीं अब नहीं रुक रहे पीड़ितों के आँशु, लोगों को तत्काल मरहम की आवश्यकता।जिले के बदरवास, कोलारस तहसील में आई अप्रत्याशित बाढ़ ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। लोगों की फसलें चौपट हो चुकी हैं, घर जमीदोंज हो गए, सड़कें और पुल, पुलियों को नुकसान पहुंचा है। ग्राम धंदेरा एवं पूरे क्षेत्र में मक्का की फसल के साथ-साथ सभी फसलें नष्ट हो गई हैं। धंदेरा के अलावा जरिया, अकाझिरी, डगपीपरी, नेगमा, गिल्टोरा, इचौनिया, भिलारी, मोहम्मदपुर, गुरुकुद्वाया आदि की फसलें नष्ट हो गई हैं। यही हाल अन्य कई गांवों में हुआ है। जिनका अति शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाए।कई ग्रामों में घर हुए जमीदोंजकोलारस क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जब सिंध नदी उफनी तो नदी किनारे बसे गांवों में काफी नुकसान हुआ है। पचावली गांव के जाटव मोहल्ले में लगभग 30 मकान गिर गए ग्रामीण छत के लिए आसमान निहारते दिखाई दिए।बदरवास विकासखंड के रिजौदी गांव का शासकीय माध्यमिक विद्यालय कल पानी मे डूबा था। आज जब पानी कम हुआ तो पूरा स्कूल में दल दल में तब्दील दिखा। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल में रखा पूरा रिकॉर्ड किताबें खराब हो गई हैं। अब इस बिल्डिंग में कक्षा लगाने में शिक्षकों को डर सता रहा है, क्योंकि स्कूल की बिल्डिंग पूरी तरीके से खराब हो गई है जो कभी भी गिर सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें