मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाराबंकी के हैदरगढ़ में मंदिर से चांदी का छत्र समेत लाखों की चोरी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात अज्ञात चोर दान पात्र में रखी नकदी, शिवलिंग के ऊपर लगा चांदी का छत्र चोरी कर ले गए।समिति के अध्यक्ष संजय गिरी जब बुधवार को मंदिर पहुंचे और चोरी की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की जांच की। इस दौरान सीसीटीवी के डीवीआर मशीन गायब थी। पूछताछ पर उन्होंने पुलिस को बताया कि आज भोर में जब पुजारी शिवम गिरी मंदिर का ताला खोलने गए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। दान पात्र का ताला टूटा हुआ और उसमें रखे सारे रुपये गायब थे। पुजारी की जानकारी पर वे मंदिर पहुंचे। इसके बाद मंदिर समिति ने चोरी की सूचना पुलिस को दी।अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) रितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी हैदरगढ़ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें