मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा के शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, एहतियातन स्कूल बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा के शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, एहतियातन स्कूल बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

नोएडा। नोएडा स्थित प्रतिष्ठित शिव नादर स्कूल को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन को शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 की सुबह एक ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल को पूरे दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया।

यह फैसला छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू सोनी की ओर से अभिभावकों को भेजे गए आधिकारिक ईमेल में बताया गया कि धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्कूल परिसर में व्यापक सुरक्षा जांच (सिक्योरिटी स्वीप) कराई जा रही है। इसी कारण स्कूल को आज के लिए बंद रखा जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह सतर्कता और एहतियात के तौर पर उठाया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

ईमेल में यह भी जानकारी दी गई कि स्कूल बसों को तुरंत वापस भेज दिया गया है। जिन छात्रों ने बसों से स्कूल के लिए प्रस्थान किया था, उनके माता-पिता से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित ड्रॉप-ऑफ प्वाइंट पर पहुंचकर अपने बच्चों को सुरक्षित रूप से प्राप्त करें।

साथ ही, अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने रूट की बसों के स्टाफ से सीधे संपर्क में रहें ताकि बस के पहुंचने के समय और स्थान की रियल-टाइम जानकारी मिलती रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है।

हालांकि अभी तक किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है।

इस घटना के बाद इलाके में अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच चिंता का माहौल देखा गया। कई अभिभावक सुबह-सुबह ही स्कूल पहुंच गए ताकि अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जा सकें। स्कूल प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें