मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

पिता की पुण्यतिथि पर छलका शिल्पा शिरोडकर का दर्द, लिखा- आपकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पिता की पुण्यतिथि पर छलका शिल्पा शिरोडकर का दर्द, लिखा- आपकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने शनिवार को अपने पिता नितिन शिरोडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया।

शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ बचपन की एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में शिल्पा अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं। पोस्ट के उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे प्यारे पापा, आपको याद करके शब्द कम पड़ जाते हैं।

मुझे आपकी इतनी याद आती है कि मैं बयां नहीं कर सकती। आपको छोड़कर गए हुए 19 साल पूरे हो गए हैं। हर दिन मैं सोचती हूं कि काश मैं अपनी जिंदगी की 31 जनवरी 2007 और 18 जुलाई 2008 इन दो तारीखों को बदल पाती।" ये वो तारीख हैं जब उनके माता-पिता का देहांत हो गया था।

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे पता है कि आप ऊपर से मुझे देख रहे हैं। आप मेरी ताकत और मेरे रास्ता दिखाने वाले बने हुए हैं, लेकिन सच कहूं तो जितना मैं खुद को समझाती हूं कि 'सब ठीक है,' उतना ही अंदर से दर्द बढ़ता जाता है।

आपको खोने का यह दर्द कभी कम नहीं होता। मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं, पापा। काश आप आज भी मेरे पास होते।"

शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक थीं। अभिनेत्री का परिवार फिल्मों और थिएटर से जुड़ा रहा है। उनके पिता नितिन शिरोडकर और मां वनिता शिरोडकर का कला की दुनिया से गहरा नाता था।

अभिनेत्री ने करियर की शुरुआत भले ही 'भ्रष्टाचार' फिल्म से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान 1990 में आई 'किशन कन्हैया' से मिली।

इस फिल्म में उनके साथ मुख्य अभिनेता अनिल कपूर थे और शिल्पा ने राधा का किरदार निभाया। दर्शकों ने उनके अभिनय को पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। अभिनेत्री ने 2000 में यूके के बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इसके बाद उन्होंने करीब 13 साल तक अभिनय से ब्रेक लिया और परिवार के साथ समय बिताया। हालांकि, साल 2013 में उन्होंने टीवी शो 'एक मुट्ठी आसमान' के जरिए छोटे पर्दे पर वापसी की और फिर कई अन्य टीवी शोज में भी नजर आईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें