मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

शिल्पा शेट्टी ने कूल्हों और जांघों को लचीला बनाने के लिए दिए टिप्स, शेयर किया वीडियो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिल्पा शेट्टी ने कूल्हों और जांघों को लचीला बनाने के लिए दिए टिप्स, शेयर किया वीडियो

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने अभिनय के साथ-साथ फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह अपनी फिटनेस से युवाओं को प्रेरित करती रहती हैं। वह रोजाना एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेती हैं।

अभिनेत्री का मानना है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और सही लाइफस्टाइल के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।

इसी बीच उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आसन करने के साथ-साथ उसके फायदे के बारे में भी बताया। साथ ही उन लोगों को न करने की सलाह दी जिन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या है।

अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "कुल्हों, पैरों और जांघों की मांसपेशियों में तनाव कम करता है और लचीलापन बढ़ता है। साथ ही, संतुलन और एकाग्रता भी बेहतर होती है। पैरों, घुटनों और पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं।

वहीं, मन और शरीर के बीच तालमेल बना रहता है।

अभिनेत्री ने बताया कि अगर आपकी पीठ में दर्द, स्लिप डिस्क या घुटने का दर्द हो तो इसे न करें।

इससे पहले उन्होंने एक चैलेंज वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वह एक हाथ से झुककर डंबल उठाने की कोशिश करती हैं, तो दूसरा हाथ पीठ के पीछे रखती दिख रही हैं। चैलेंज में वे पहली बार असफल होती हैं, लेकिन दूसरी बार चैलेंज जीत जाती हैं।

अभिनेत्री जल्द ही कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे ध्रुव सरजा, रेशमा नानाय्या, संजय दत्त, ध्रुव सरजा और नोरा फतेही जैसे कलाकारों के साथ अहम किरदार में नजर आएंगी। मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें संजय दत्त दमदार रोल में नजर आ रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें