मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

तीन दिन के टूर पर परिवार समेत रणथम्भौर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी ने की टाइगर सफारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सवाई

माधोपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार

को टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। वे परिवार समेत रणथम्भौर पहुंचीं है। इसी

कड़ी में उन्होंने रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। शिल्पा शेट्टी

ने सुबह की पारी में रणथम्भौर के जोन नम्बर छह में टाइगर सफारी का लुत्फ

उठाया। इस दौरान वे जोन नम्बर छह के एंट्री गेट पर 10 मिनट तक जिप्सी में

बैठी रही। यहां एंट्री की सभी फॉर्मेलिटी पूरी होने तक उन्होंने अपने बेटे

विवान के लिए रणथम्भौर नेशनल पार्क की कैप भी खरीदी। इसके बाद वे टाइगर

सफारी के लिए रवाना हुई।

शिल्पा ने अपने बेटे और बहन शमिता शेट्टी

के साथ बाघ और बाघिन की अठखेलियों को निहारा। यहां करीब 10 मिनट तक शिल्पा

ने अपने परिवार के साथ बाघिन टी-39 और बाघ टी-101 को निहारा। इस दौरान

उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में भी कैद कर लिया। शिल्पा

शेट्टी रणथम्भौर की होटल ताज सवाई विलास में रुकी हुई है। यहां वे 28 मार्च

तक रुकेगी। इस दौरान वे रणथम्भौर में फिर से टाइगर सफारी का लुत्फ उठाएगी।

होटल सवाई विलास में भारत रत्न सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर

के साथ रूक चुके है। यहां उन्होंने अपनी पत्नी का बर्थ डे सेलिब्रेट किया

था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें