मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षा मंत्री को बेहतर इलाज के लिए रिम्स से मेडिका में किया गया शिफ्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो को रिम्स से रांची भगवान महावीर मेडिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (मेडिका) में गुरुवार को शिफ्ट किया गया। सूत्रों के अनुसार जगरनाथ महतो की हालत में कोई सुधार होता नहीं देख उन्हें मेडिका में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया । उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षामंत्री का इलाज कर रहे डॉ नीशित एक्का ने बताया था कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को सीवियर कोविड (कोरोना की गंभीर स्थिति) है। उन्हें हाई ऑक्सीजन लेवल पर रखा गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एयरलिफ्ट करने की सलाह दी थी। लेकिन उनके परिजन स्थिति को देखते हुए एयरलिफ्ट के लिए तैयार नहीं हुए थे। डॉक्टरों ने बताया था कि शिक्षामंत्री को कोरोना का खतरा गंभीर रूप से बना हुआ है। ऐसे में एयरलिफ्ट करने में दिक्कत हो सकती है। हाई ऑक्सीजन लेवल की समस्या एयरलिफ्ट के दौरान होने की पूरी संभावना है।

गौरतलब है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बीते सोमवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बोकारो जिले स्थित पैतृक आवास से एंबुलेंस के सहयोग से रांची लाकर रिम्स के कोविड -19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन दर्द के कारण शिक्षा मंत्री को सांस लेने में कठिनाई महसूस हो रही थी। उनकी कोरोना जांच कराई गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें तुरंत रिम्स में भर्ती करने का निर्णय लिया था।

मालूम हो कि आईसीएमआर और डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के इलाज के लिए हाई रिजोल्यूशन सिटी स्कैन (एचआरसीटी ) को सबसे जरूरी बताया था। यह निर्देश 40 से अधिक उम्र के मध्यम लक्षण और उससे अधिक लक्षण वाले मरीज के लिए जारी किया गया था। इससे यह पता लग सकेगा कि इस वायरस ने मरीज के लंग्स को कितना प्रभावित किया है। लेकिन राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में यह मशीन उपलब्ध नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें