मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

'शेरशाह' को चार साल पूरे, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा- 'यादें अब भी ताजा हैं'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' को चार साल पूरे हो गए हैं, लेकिन यह फिल्म आज भी दर्शकों के मन में बसी हुई है। यह फिल्म कारगिल युद्ध के नायक शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है, जिनका किरदार एक्टर सिद्धार्थ ने निभाया। फिल्म की चौथी एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट किए। पहली स्टोरी में धर्मा प्रोडक्शन का साझा किया गया एक क्लिप है, जिसमें फिल्म के कुछ चर्चित सीन और डायलॉग शामिल थे। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'एक बहादुर सिपाही की सच्ची कहानी, जिसने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। 'शेरशाह' के यादगार गानों और डायलॉग्स को चार साल पूरे हो गए हैं।''

वहीं, दूसरी स्टोरी में अभिनेता ने फिल्म का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें वह आर्मी की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसपर एक्टर ने लिखा, "शेरशाह के चार साल... गर्व से भरा महसूस करता हूं। ये प्यार भरी यादें आज भी उतनी ही ताजा हैं जितनी चार साल पहले थीं। कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।''

इससे पहले सिद्धार्थ ने 26 जुलाई यानी कारगिल विजय दिवस के मौके पर कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। अभिनेता ने उनकी कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, "उन अनगिनत वीरों को सलाम, जो इतनी बहादुरी से खड़े रहे ताकि हम सुरक्षित और आराम से सो सकें। आप देशवासियों की धड़कनों में बसते हैं। आपकी कुर्बानी को आज और हमेशा सलाम।"

बता दें कि 'शेरशाह' का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया था और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। साथ ही दर्शकों और समीक्षकों से भी भरपूर सराहना पाई।

इस फिल्म में सिद्धार्थ और कियारा के अलावा, शिव पंडित, निकितिन धीर, साहिल वैद, मीर सरवर, पवन चोपड़ा और शताफ फिगार जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए। यह फिल्म ओटीटी पर हिट रही और रिलीज के समय अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें