मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

श्‍योपुर : श्योपुर में ट्रक से सड़क पर फेंके खाद के कट्टे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
श्‍योपुर : श्योपुर में ट्रक से सड़क पर फेंके खाद के कट्टे

श्‍योपुर। मध्‍य प्रदेश के श्योपुर जिले की गुरनावदा सोसाइटी में शुक्रवार को खाद वितरण के दौरान हंगामा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लोग खाद से भरे ट्रक पर चढ़कर कट्टे सड़क पर फेंकते हुए दिखाई दिए। इसके बाद किसानों और सोसाइटी कर्मचारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई, जिसे संभालने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा।60 टन खाद पहुंची, सड़क पर फेंकते ही मची अफरा-तफरीसोसाइटी में करीब 60 टन खाद पहुंची थी। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वितरण होना था, लेकिन जैसे ही ट्रक सोसाइटी के बाहर पहुंचा, कुछ लोग उस पर चढ़ गए और कट्टों को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। इससे किसानों के बीच अफरा-तफरी मच गई।डीएमओ बोले, ऐसा कुछ नहीं हुआजिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) सत्येंद्र सिंह ने खाद लूटने की बात को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि ट्रक से कट्टे नीचे उतारे जा रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने उसे ‘लूट’ का रूप दे दिया। उनके अनुसार, समिति के सदस्य नियमों के तहत खाद ले रहे थे और वितरण प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें