मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

शर्मिला टैगोर और अमृता सिंह की थिएटर में हुई मुलाकात, सारा अली खान ने कहा-"मेरी ओदजी लीजेंड्स"

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शर्मिला टैगोर और अमृता सिंह की थिएटर में हुई मुलाकात, सारा अली खान ने कहा-"मेरी ओदजी लीजेंड्स"

मुंबई। अभिनेत्री सारा अली खान ने रविवार शाम अपने प्रशंसकों के साथ एक खास पारिवारिक पल साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो कोलाज पोस्ट किया है जिसमें उनकी दादी शर्मिला टैगोर और मां अमृता सिंह एक साथ नजर आ रही हैं।

सारा ने थिएटर की दो सेल्फी को एक कोलाज के रूप में साझा किया। एक तस्वीर में वह अपनी दादी शर्मिला टैगोर के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

तीनों ने एक थिएटर प्ले का आनंद लिया और साथ में आइसक्रीम का भी लुत्फ उठाया।

तस्वीरें साझा करते हुए सारा ने लिखा, "मेरे असली दिग्गजों के साथ थिएटर का समय। नाटक तो अच्छा था लेकिन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो मेरे बगल में ही हैं।"

इन तस्वीरों ने शर्मिला टैगोर और उनकी पूर्व बहू अमृता सिंह की मुलाकात को भी खास बना दिया। ऑडिटोरियम में खींची गई इन तस्वीरों में तीनों सफेद रंग के कपड़ों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

गौरतलब है कि अमृता सिंह की शादी सैफ अली खान से वर्ष 1991 में हुई थी।

सैफ अली खान शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी के बेटे हैं। उस समय अमृता सिंह बॉलीवुड की स्थापित अभिनेत्री थीं जबकि सैफ फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। अमृता सिंह उम्र में सैफ से लगभग 12 वर्ष बड़ी हैं।

करीब 13 साल तक साथ रहने के बाद वर्ष 2004 में दोनों का तलाक हो गया।

उनके दो बच्चे हैं जिनमें अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता इब्राहिम अली खान।

इसके बाद सैफ अली खान ने अभिनेत्री करीना कपूर खान से वर्ष 2012 में शादी की। इस दंपति के दो बेटे हैं- तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान।

सारा अली खान और इब्राहिम को अक्सर सैफ, करीना, तैमूर और जहांगीर के साथ पारिवारिक छुट्टियों, त्योहारों और खास मौकों पर समय बिताते देखा जाता है।

बता दें कि शर्मिला टैगोर कई इंटरव्यू में अमृता सिंह की सराहना कर चुकी हैं और उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अमृता सिंह ने सारा और इब्राहिम की परवरिश बेहद अच्छे तरीके से की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें