मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

राजेंद्र शर्मा ने सिंगापुर में वैदिक साहित्य में पर्यावरण पर प्रस्तुत किया शोध पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, जयपुर के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में सहायक निदेशक

डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा ने सिंगापुर में हुई इंटरनेशनल कांफ्रेंस में

वैदिक और पौराणिक ग्रंथों में वर्णित पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान दिया।

सिंगापुर

मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी में मेगाफोर्ट, अरबिंदो योग एंड नॉलेज फाउंडेशन और

सैंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस में डॉ.

शर्मा ने मौजूदा पारिस्थितिकी तंत्र में जैविक घटकों के विकास के माध्यम से

भारतीय संस्कृति के पर्यावरण संरक्षण में योगदान को प्रस्तुत किया।

उन्होंने नैतिक दायित्वों से पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए वैदिक

दिनचर्या की वैज्ञानिकता को प्रस्तुत किया। वैदिक निंबार्क दर्शन द्वारा

पर्यावरण की शुद्धि और प्रदूषण के निस्तारण में आधुनिक दृष्टिकोण की

प्रस्तुति दी। जयपुर पहुंचने पर डॉ. शर्मा का केंद्रीय संस्कृत

विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. सुदेश शर्मा एवं शिक्षकों व छात्रों ने

अभिनंदन किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें