मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

पटना के गुलाबी घाट पर गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना के गुलाबी घाट पर गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व. शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। राजधानी पटना के गुलाबी घाट पर गुरुवार सुबह आठ बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार शाम शारदा सिन्हा के राजेन्द्र नगर स्थित घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय आयुक्त, नई दिल्ली को उनके परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आज इंडिगो की फ्लाइट से उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया गया। पार्थिव शरीर को दोपहर बाद पटना में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया है कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें