मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सारी तैयारी पूरी, ईवीएम लेकर मतदान कर्मी मतदान केंद्र रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भागलपुर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दूसरे चरण को लेकर 26

अप्रैल को भागलपुर जिला में भी मतदान होना हैं। जिसके लिए भागलपुर में तीन

डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं।

जिला स्कूल भागलपुर से बांका

लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनावी सामग्री जाएगी। वहीं पॉलिटेक्निक बरारी

भागलपुर से चार विधानसभा क्षेत्र और नवगछिया इंटर स्कूल से दो विधानसभा

क्षेत्र को कंडक्ट किया जाएगा। वहीं गुरुवार को मतदान कर्मियों को सुरक्षा

कर्मियों के साथ गंतव्य मतदान केंद्र पर रवाना किया जा रहा है। .ईवीएम मशीन

और सभी चुनावी सामग्री के साथ सबों को अपने-अपने सुनिश्चित मतदान केंद्र

पर भेजा जा रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक सुविधाएं मुहैया करा ली

गई है। बूथ के अलावा जोनल दंडाधिकारी या फिर अन्य दंडाधिकारी के साथ हर समय

फोर्स मौजूद रहेंगे। वहीं 1270 बूथों पर वीडियो कास्टिंग होती रहेगी। साथ

ही माइक्रो ऑब्जरवेशन से भी सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण

संपन्न करने के लिए पैनी नजर रखी जाएगी। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉक्टर नवल

किशोर चौधरी ने दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इन सारी तैयारी के साथ हमें

पूरा भरोसा है कि हमें आम जनता निर्भीक होकर वोट करेगी और मतदान प्रतिशत

बढाकर देश में अपने शहर की पहचान बनाएगी। वहीं जिलाधिकारी ने शहर वासियों

से अपील करते हुए कहा कि आपलोग बिल्कुल निर्भीक होकर निष्पक्ष मतदान करें।

भय का वातावरण हमलोगों ने बिल्कुल समाप्त कर दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि

कंट्रोल रूम भी सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग काम करेंगे। समस्त

अधिकारी इस पर निष्ठा से कार्य करेंगे और मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराया

जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। किसी भी बूथ पर अगर किसी तरह की

परेशानी होती है तो उसे सेक्टर के दंडाधिकारी उसे तुरंत दुरुस्त करने का

काम करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें