मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

शामली मुठभेड़ : 1 लाख का इनामी बदमाश फैजल ढेर, एक सिपाही घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शामली मुठभेड़ : 1 लाख का इनामी बदमाश फैजल ढेर, एक सिपाही घायल

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार देर शाम झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात संजीव जीवा गैंग का शूटर और 1 लाख रुपए का इनामी बदमाश फैजल मारा गया। इस दौरान एक सिपाही घायल हुआ, जबकि बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एसओजी टीम के साथ झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी के निकट, भोगीमाजरा से मछरोली मार्ग पर घेराबंदी कर दी। तभी उनका सामना मेरठ निवासी इनामी बदमाश फैजल से हो गया। पुलिस और एसओजी को देख फैसल ने उन पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली लगने से फैजल घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने फैजल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

फैजल पर हत्या और लूट सहित 18 मुकदमे दर्ज थे। डेढ़ माह पहले ही उसके साथी शाहरुख पठान को भी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना और एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह बाल-बाल बचे, लेकिन एसओजी टीम के कांस्टेबल दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मौके से दो फैक्ट्री मेड पिस्टल, 5 जिंदा और खोखा कारतूस, एक लूटी गई बाइक और एक अन्य बाइक भी बरामद की है। फैजल का एक अन्य साथी गन्ने के घने खेत का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फैजल काफी दिनों से फरार चल रहा था। एसओजी की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस और एसओजी की टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी, लेकिन उसने पहले फायरिंग कर दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें