मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा(रा) की प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने दाखिल किया नामांकन पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना, लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर लोकसभा सीट से बिहार सरकार

के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) की

प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नामांकन के दौरान राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद और जेडीयू नेता

अश्वमेघ देवी, भाजपा विधायक वीरेन्द्र कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद

रहे। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 13 मई को वोटिंग होनी है।

पर्चा

दाखिल करने के बाद शाम्भवी ने कहा कि नामांकन कर दिया है। लोगों से मिल रहे

हैं। हमें जनता का बहुत प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। नामांकन से पूर्व

शांभवी ने थानेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। शांभवी के साथ उनके पति

भी मौजूद थे। पूजा-अर्चना करने के बाद शांभवी चौधरी ने जीत का दावा भी

किया है। उन्होंने कहा है कि हम 14-15 दिन से फील्ड में है। उन्होंने कहा

कि वह सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और सबसे ज्यादा मतों से जीत कर सदन

में जाएंगी।

नामांकन करने के बाद आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया,

जिसमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी और

विजय चौधरी, चिराग पासवान, रत्नेश सदा, एमएलसी संजय सिंह, सजीव चौरसिया,

जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह, राजू तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी

के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें