मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज की शकुंतला देवी ने 25 गायों से खड़ी की सफल डेयरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज की शकुंतला देवी ने 25 गायों से खड़ी की सफल डेयरी

प्रयागराज,। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी योजना ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने का माध्यम बन रही है। प्रयागराज जनपद के उरुवा विकास खंड के परानीपुर उपहार गांव की निवासी शकुंतला देवी, पत्नी देवेंद्र सिंह, इस योजना का लाभ लेकर डेयरी व्यवसाय की शुरुआत कर चुकी हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, डॉ. शिवनाथ यादव ने बुधवार को बताया कि नंदनी योजना की कुल लागत 62 लाख रुपये है। वर्ष 2025 में शकुंतला देवी का इस योजना के लिए चयन हुआ। योजना के तहत उन्होंने बैंक से ऋण लेकर पहले डेयरी की आवश्यक आधारभूत संरचना तैयार की। इसके बाद 25 दुधारू गायों की खरीद के लिए उन्हें योजना के अंतर्गत सब्सिडी उपलब्ध कराई गई, जिससे उनका डेयरी प्रोजेक्ट शुरू हो सका।

शकुंतला देवी के पुत्र देवेश ने बताया कि डेयरी का संचालन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि फिलहाल आय स्थिर होने में समय लग रहा है, लेकिन पूरा परिवार मेहनत और समर्पण के साथ इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में जुटा है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में डेयरी से अच्छा लाभ मिलेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित नंदनी योजना का लाभ ऐसे परिवारों तक पहुंच रहा है, जो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। प्रयागराज में शकुंतला देवी की पहल इस दिशा में एक प्रेरक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें