मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

'जबतक तुम्हारा बाप जिंदा है..', पत्नी गौरी व बच्चों को शाहरुख खान का खास मैसेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शाहरुख खान ने 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' जैसी लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से साल 2023 को यादगार बनाया। किंग खान ने पिछले साल जनवरी में चार साल के ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी। जैसा कि पिछले साल उनकी तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया था, इस समय शाहरुख खान सभी जगह छाए हुए हैं।प्रतिष्ठित 'दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड' पाने के बाद अब शाहरुख खान को 'जी सिने अवॉर्ड्स' में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड जीतने के बाद शाहरुख ने मंच से अपने परिवार को खास संदेश दिया। किंग खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।शाहरुख खान ने अपने संदेश में कहा, 'मैं यह पुरस्कार अपने बेटे आर्यन, सुहाना, अबराम और पत्नी गौरी को समर्पित करता हूं। याद रखना जब तक तुम्हारा बाप जिंदा है तब तक एंटरटेनमेंट जिंदा है।'शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक्टर के काम की बात करें तो एक्टर जल्द ही 'पठान 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके अलावा सुहाना की फिल्म में किंग खान गेस्ट स्टार के तौर पर नजर आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें