मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

बॉलीवुड के 'ज़ी सिने अवॉर्ड्स' में शाहरुख को मिला सर्वश्रेष्ठ अवार्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हॉलीवुड में इस वक्त 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी 'ऑस्कर' की चर्चा हो रही है। वहीं भारत में 'जी सिने अवॉर्ड्स' के रेड कार्पेट पर पूरा बॉलीवुड कला जगत एक साथ नजर आ रहा है। समारोह रविवार को आयोजित किया गया था। इस मौके पर मनोरंजन जगत में अच्छा प्रदर्शन करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। 'जी सिने अवॉर्ड्स' में शाहरुख खान को इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और उनकी फिल्म 'जवान' को बेस्ट फिल्म के अलावा वीएफएक्स, बेस्ट एक्शन का भी अवॉर्ड मिला है।'जी सिने अवॉर्ड्स' में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, बॉबी देओल जैसे दिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। वर्ष 2023 में, शाहरुख ने चार साल के अंतराल के बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी की। इस समारोह में पुरस्कार के लिए अभिनेता की तीन फिल्में 'पठान', 'जवान', 'डंकी' दौड़ में थीं। 'जी सिने अवॉर्ड्स' में किंग खान को सबसे ज्यादा सफलता 'जवान' के लिए मिली।शाहरुख के साथ-साथ रानी मुखर्जी, कार्तिक आर्यन, बॉबी देओल, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी को भी अवॉर्ड मिले। 'जी सिने अवॉर्ड्स' में शाहरुख खान को इस साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है तो जवान को बेस्ट फिल्म, वीएफएक्स, बेस्ट एक्शन का अवॉर्ड मिला है।लोकप्रिय साउथ संगीत निर्देशक अनिरुद्ध ने 'जवान' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ बीजीएम' पुरस्कार जीता। इसके अलावा शिल्पा राव को फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का अवॉर्ड दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें