मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

चार साल के बाद फिल्मों में फिर आने पर शाहरुख का बड़ा खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

के किंग खान शाहरुख कई सालों तक अपने फैंस से दूर रहे, लेकिन जब उन्होंने

वापसी की तो लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर साबित कर दिया कि उन्हें

'बॉलीवुड किंग' क्यों कहा जाता है। इस समय सोशल मीडिया पर किंग खान शाहरुख

का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें सिनेमा से ब्रेक और वापसी के

बारे में बात करते देखा जा सकता है।

लगातार फ्लॉप फिल्में

करने की बात कबूल करते हुए शाहरुख ने कहा, "क्योंकि मैं 33 साल से काम कर

रहा हूं और जब आप अचानक इतना बड़ा गैप लेते हैं, तो आप आमतौर पर थोड़ा डर

जाते हैं। आप सोचते हैं, अरे यार, मुझे सही चुनना होगा।" उससे पहले कुछ

फ़िल्में थीं। मेरी कुछ फ़िल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इसलिए मुझे

भी लगा कि मैं अच्छी फ़िल्में नहीं बना रहा हूँ।"

शाहरुख ने

कहा कि इतने लंबे ब्रेक के बाद वापस आना थोड़ा डराने वाला था। मुझे

आश्चर्य हुआ कि क्या मैंने सही फिल्म चुनी है। मेरी कुछ पिछली रिलीज

फिल्मों ने अच्छा बिजनेस नहीं किया तो मुझे लगा कि मैं अच्छी फिल्में नहीं

बना रहा हूं।'

उन्होंने आगे कहा, "लोगों ने मुझे पठान, जवान

और डंकी फिल्मों से बहुत प्यार दिया है। हमारे देश और विदेश के लोगों ने

मुझे अपने दिल में रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि, ''चार साल का ब्रेक मत

लेना। 2-4 महीने का समय ले लेना।'' मुझे जो प्यार मिला, उसके लिए मैं सभी

का आभारी हूं। तभी मुझे एहसास हुआ कि मैं जो कर रहा था, वह सही था और मुझे

इसे जारी रखना चाहिए।" किंग खान शाहरुख के लिए साल 2023 सफल रहा है। चार

साल के लंबे ब्रेक के बाद शाहरुख ''पठान'' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे

हैं। फिर जवान और डंकी रिलीज हुईं और तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं।

पठान से पहले वर्ष 2018 में शाहरुख की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। इसके बाद

शाहरुख खान फिल्म में नहीं देखा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें