मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर शाहनवाज हुसैन का बड़ा हमला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शाहनवाज हुसैन ने पंजाब कांग्रेस में चल रहे कथित अंदरूनी मतभेदों को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में पार्टी कई गुटों में बंट चुकी है और राज्य के नेता केंद्रीय नेतृत्व के फैसलों को चुनौती दे रहे हैं।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पंजाब में कांग्रेस कई गुटों में बंट गई है। वहां के नेता अब पार्टी इंचार्ज को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और भूपेश बघेल के खिलाफ भी बगावत हो गई है।

पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व के फैसले को नहीं मानने का तय किया है। फैसले के खिलाफ भी बगावत हो रही है।"

शाहनवाज हुसैन ने कहा, "यह आपस में नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व को भी चुनौती दी जा रही है।

इससे एक बात साफ हो गई है, जहां भी कांग्रेस है, वहां उसके नेता आपस में बंटे हुए हैं। राज्यों के अंदर बंट हुए नेताओं को ही कांग्रेसी कहा जाता है।"

उन्होंने कहा, "जब किसी भी दल में अंदरूनी मतभेद होता है तो लोग कहते हैं कि ये लोग कांग्रेस की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

कांग्रेस के लोग टुकड़े-टुकड़े में बंटे होते हैं।"

इसी बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की ओर से राज्य में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्र से एक टीम भेजने की मांग पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, "कर्नाटक सरकार लोगों की चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रही है।

वह अपने अंदरूनी मामलों में उलझी हुई है। अगर कर्नाटक में कोई मुश्किल आती है, तो केंद्र सरकार ने हमेशा पूरा सहयोग दिया है और आगे भी देती रहेगी।"

उन्होंने भोजशाला मामले पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

शाहनवाज हुसैन ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आया है और सरकार उस पर संज्ञान लेगी।" बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला परिसर में नमाज की इजाजत नहीं दी है, लेकिन मध्य प्रदेश सरकार को नमाज के लिए आसपास व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें