मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ''तेरी बातों में ऐसा

उलझा जिया'' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इंडस्ट्री को कबीर सिंह, पद्मावत,

जर्सी और हैदर जैसी शानदार फिल्में देने वाले एक्टर को लेकर एक बड़ा अपडेट

सामने आया है। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर जल्द ही एक बड़ा ऐतिहासिक

प्रोजेक्ट साइन कर सकते हैं। शाहिद कपूर पहले ही जैकी और वासु भगनानी के

साथ एक मेगा बजट फिल्म साइन कर चुके हैं। इसी बीच इस पीरियड ड्रामा फिल्म

के बारे में जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में एक्टर छत्रपति शिवाजी

महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक

शाहिद कपूर इस वक्त ओएमजी 2 के मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं। यह फिल्म

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म का

निर्माण अश्विन वर्दे करेंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ''शाहिद

कपूर और अश्विन पिछले कुछ समय से छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित

एक फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। अभी तक सब कुछ ठीक चल रहा है और चीजें

योजना के मुताबिक आगे बढ़ रही हैं।'' हैं।''

फिलहाल,

अभिनेता शाहिद और निर्माता इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त निर्देशक की तलाश

में हैं लेकिन अमित राय से कई बातचीत के बाद शाहिद कपूर को लगता है कि

भारतीय इतिहास की इस महाकाव्य कहानी को बताना उनके लिए सही रहेगा। फिल्म एक

बार फिर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी वीरता की महाकाव्य कहानी

को अनोखे अंदाज में बयां करेगी और वर्तमान में निर्माता फिल्म का

प्री-प्रोडक्शन शुरू करने के लिए शीर्ष स्टूडियो के साथ बातचीत कर रहे हैं।

इस

रिपोर्ट में फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शाहिद कपूर फिल्म पर काम

करने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन सभी कागजी कार्रवाई और घोषणाएं

स्टूडियो के प्रोजेक्ट में शामिल होने के बाद की जाएंगी। निर्माता वर्तमान

में कई शीर्ष स्तरों के साथ बातचीत कर रहे हैं। स्टूडियो और फाइनेंसरों से

बात हो रही है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म हो सकती

है। हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन खबर है कि कागजी

कार्रवाई पूरी होने तक नाम भी फाइनल हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें