मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

अश्वत्थामा' का किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अभिनेता

शाहिद कपूर यह कई लोगों के पसंदीदा एक्टर है। कभी डैशिंग हीरो तो कभी

कॉमेडी रोल में नजर आने वाले शाहिद ने अपने ऐतिहासिक रोल से दर्शकों को खूब

प्रभावित किया। फिल्म“पद्मावत’ में उन्होंने महाराज रतन सिंह का किरदार

निभाया था। शाहिद एक बार फिर ऐतिहासिक किरदार में दर्शकों से रूबरू होने

वाले हैं। शाहिद की नई फिल्म ‘अश्वत्थामा’ का ऐलान हुआ है।

ओटीटी

प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम ने 69 फिल्मों और वेब सीरीज़ की घोषणा की। इसमें

फिल्म ‘अश्वत्थामा’ भी शामिल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका

में ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाएंगे। शाहिद ने अपने सोशल मीडिया पर एक

पोस्ट शेयर कर फैंस को फिल्म ‘अश्वत्थामा’ के बारे में जानकारी दी। फैंस भी

शाहिद को दोबारा ऐतिहासिक भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म

‘अश्वत्थामा’ में महाभारत के महान योद्धा और गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र

अश्वत्थामा की कहानी बड़े पर्दे पर पेश की जाएगी।

फिल्म

‘अश्वत्थामा’ के निर्देशन की जिम्मेदारी सचिन रवि संभालेंगे। फिल्म को विशु

भगनानी, जैकी भगनानी प्रोड्यूस करेंगे। ‘अश्वत्थामा’ की प्रोडक्शन टीम में

रितेश देशमुख की भाभी दीपशिखा देशमुख भी हैं। यह फिल्म अमेज़न प्राइम पर

पांच भाषाओं हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें