मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

शाहिद कपूर ने विराट कोहली की नकल करते हुए बनाया वीडियो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एक्टर

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ''तेरी बातों में ऐसा उलझा

जिया'' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और

फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच शाहिद कपूर और कृति

सेनन दोनों ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया है। अब फिल्म के प्रमोशनल इवेंट

खत्म हो गए हैं और शाहिद कपूर ने एक एक्सक्लूसिव रील शेयर की है। ये रील अब

वायरल होती नजर आ रही है।

शाहिद कपूर अक्सर फैंस के साथ

कॉमेडी रील्स शेयर करते नजर आते हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम

पर एक रील पोस्ट की। इस रील का मूल ऑडियो विराट कोहली का है। इस रील में

शाहिद कपूर क्रिकेट बैट के साथ शानदार परफॉर्मेंस करते नजर आ रहे हैं।

प्रमोशन खत्म होने के बाद उनके चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। रील के कैप्शन

में शाहिद ने लिखा, ''प्रमोशन खत्म होने के बाद का एहसास।''

शाहिद

कपूर की इस रील पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक प्रशंसक

ने टिप्पणी की, "कोहली की बायोपिक के लिए शाहिद सबसे अच्छी पसंद हैं।"

दूसरे ने लिखा, "शाहिद को बॉलीवुड की जरूरत नहीं है, बॉलीवुड को शाहिद कपूर

की जरूरत है।"

फिल्म ''तेरी बातों में ऐसा उलझा

जिया'' की बात करें तो यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में

शाहिद कपूर एक रोबोट साइंटिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ

अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जो एक एआई रोबोट की

भूमिका निभाएंगी। इसमें डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी, राजेश कुमार जैसे

कलाकारों की भी अहम भूमिका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें