मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

‘ओ रोमियो’ में 'कबीर सिंह' और 'कमीने' का मिक्स वर्जन लगे शाहिद कपूर, रिलीज हुआ फिल्म का धांसू ट्रेलर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
‘ओ रोमियो’ में 'कबीर सिंह' और 'कमीने' का मिक्स वर्जन लगे शाहिद कपूर, रिलीज हुआ फिल्म का धांसू ट्रेलर

मुंबई। 'तेरी बातों में उलझा जिया' के बाद खूंखार अवतार में शाहिद कपूर पर्दे पर धमाका मचाने के लिए तैयार है, क्योंकि उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर सामने आ चुका है।

फिल्म में फरीदा जलाल और नाना पाटेकर को दमदार डायलॉग बोलते भी देखा जा रहा है।

कुल मिलाकर ट्रेलर की झलक में 'कबीर सिंह' और 'कमीने' दोनों की झलक देखने को मिल रही है।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फिल्म में कबीर सिंह से मिलते-जुलते शाहिद को दिखाया गया है, जो पहले से कहीं ज्यादा खूंखार हो गए हैं।

हाथों में बंदूक और खून से लथपथ शाहिद एक साथ कई गुंडों से लड़ते दिख रहे हैं। वहीं ट्रेलर में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और तृप्ति डिमरी की झलक दिखाई गई है। ट्रेलर में फरीदा जलाल, अभिनेता से कहती हैं, "इश्क में जो तर जाए वो रोमियो और मर जाए वो ....."।

ऐसा पहली बार है जब सीधी साधे रोल निभाने वाली फरीदा को बोल्ड डायलॉग बोलते हुए देखा गया है।

ट्रेलर में नाना पाटेकर की भी झलक दिखाई गई है, वो अपने पुराने व्यंगात्मक अंदाज में दिखे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर-कंपोजर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' गैंग वॉर और गैंगस्टर पर बेस्ड होने वाली है और फिल्म की कहानी को एक्स्ट्रा स्पाइसी बनाने के लिए लव स्टोरी का सहारा लिया गया है।

ये फिल्म कुछ-कुछ 'कबीर सिंह' वाली वाइब दे रही है, जिसमें पहले शाहिद प्रीति के पीछे पागल थे और इसमें वो तृप्ति डिमरी के लिए लोगों का गला काट रहे हैं।

ट्रेलर से पहले फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसमें अभिनेता खून से लथपथ, चीखते-चिल्लाते दिखे थे। फिल्म को वैलेंटाइन वीक पर रिलीज किया जाएगा, जब पहले ही देशभर में 'लव इन द एयर' होगा। ऐसे में 13 फरवरी को रिलीज होने वाली आज के आशिकों को कितनी पसंद आती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। हालांकि अब ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें