मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

20 दिनों में शाह का तीसरा बिहार दौरा -झंझारपुर और बेगूसराय में करेंगे आज विशाल जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

20 दिनों में शाह का तीसरा बिहार दौरा

-झंझारपुर और बेगूसराय में करेंगे आज विशाल जनसभा

पटना।20 दिनों के अंदर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। इस दौरान दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली रैली मधुबनी में होगी। जहां झंझारपुर से जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के लिए वोट मांगेंगे। तो वहीं दूसरी रैली बेगूसराय में होगी। इस सीट से बीजेपी के गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में दोनों जगह से शाह लालू परिवार और कांग्रेस पर हमलावर नजर आएंगे। दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह आज बेगूसराय के जीडी कॉलेज में चुनावी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सुरक्षा का पूरा पुख्ता इंतजाम किया गया है। जीडी कॉलेज के कैंपस में ही हेलीपैड बनाया गया है।अमित शाह के बेगूसराय आगमन को लेकर बेगूसराय एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा नेता ने बताया कि अमित शाह का हेलीकॉप्टर दिन के 1:30 बजे जीडी कॉलेज के मैदान में उतरेगा। इसके बाद वहां वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।वहीं, इससे पहले मधुबनी में नरहिया के लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आज सुबह 11 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी सभा होगी। वे यहां झंझारपुर से जदयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। वे यहां हेलीकॉपटर से पहुंचेंगे। सुरक्षा को लेकर कई घेरे बनाए गए हैं।अमित शाह सुबह 11 बजे पटना पहुंचेंगे। वहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए जनसभा स्थल तक जाएंगे। वह सुबह 11.45 बजे झंझारपुर में स्थित लक्ष्मी नारायण दुर्गा मंदिर मैदान लौकहा में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह दोपहर 1.45 बजे के करीब बेगूसराय के जीडी कॉलेज मैदान में बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह 2.50 बजे बेगूसराय से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 3.20 बजे वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। आपको बताते चलें कि, इससे पहले शाह ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरारू में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों के महागठबंधन पर जमकर हमला बोला था और केंद्र सरकार की तारीफ की थी। गुरारू में शाह ने दावा किया था कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें