केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर
नई
दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए दो राज्यों
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का चुनावी दौरा करेंगे। भाजपा ने पार्टी के
वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह के आज के चुनावी
दौरे का कार्यक्रम अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।
भाजपा
के एक्स हैंडल के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह सबसे पहले मध्य
प्रदेश के मंडला लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। वो भाजपा की इस जनसभा को
दोपहर एक बजे मंडला पुलिस मैदान में संबोधित करेंगे। इसके बाद खजुराहो
लोकसभा क्षेत्र के कटनी में दोपहर 2ः45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस
सघन चुनावी दौरे के बाद वो शाम को महाराष्ट्र के नांदेड लोकसभा क्षेत्र में
भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा नांदेड के नरसी
ग्राउंड में शाम 5ः30 बजे होगी।





