मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

Aryan Khan ड्रग्स मामले में शाह रुख खान के बेटे के ड्राइवर पर कसा शिकंजा, हो रही है पूछताछ,

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

आर्यन खान की शुक्रवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके चलते सभी आरोपियों को मुंबई के जेल में शिफ्ट कर दिया गया हैl इस मामले में लगातार एनसीबी पूछताछ कर रही है और कई लोगों की धरपकड़ कर रही हैl

नई दिल्ली : शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनके ड्राइवर से पूछताछ कर रही हैl इस बात की जानकारी एएनआई ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी हैl शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में नया खुलासा हुआ हैl अब एनसीबी ने आर्यन खान के ड्राइवर को पूछताछ के लिए बुलाया हैl फिलहाल ड्राइवर से कड़ी पूछताछ की जा रही हैl

आर्यन खान की शुक्रवार को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके चलते सभी आरोपियों को मुंबई के जेल में शिफ्ट कर दिया गया है और उन्हें बीती रात वहीं बितानी पड़ी हैl इस मामले में लगातार एनसीबी पूछताछ कर रही है और कई लोगों की धरपकड़ कर रही हैl अब तक इस मामले में 18 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका हैl

आर्यन खान को 8 अक्टूबर को जेल में डाला गयाl इस दिन उनकी मां गौरी खान का जन्मदिन भी थाl गौरी खान के अलावा पूरा परिवार इस उम्मीद में था कि आर्यन खान को कोर्ट से जमानत मिल जाएगीl हालांकि ऐसा नहीं हुआl अब आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे आर्यन खान की बेल के लिए जल्द ऊपरी अदालत में अपील करेंगेl

आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर दोस्तों के साथ ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैl इसके बाद मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैंl इसी आधार पर कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज की और उन्हें अब 14 दिन जेल में बिताने पड़ सकते हैं। उन्हें न्यायिक हिरासत दी गई हैl आर्यन खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते है जोकि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज होने पर मां गौरी के रोने का वीडियो वायरल हुआ थाl

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें