मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

शाह रुख खान के बेटे को नहीं मिली राहत! कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक बढ़ाई NCB कस्टडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

आर्यन ख़ान पर आरोप है कि उन्होंने एक क्रूज रेव पार्टी में हिस्सा लिया था। एनसीबी ने शनिवार रात मुंबई में एक क्रूज पर छापा मारा था जहां पर रेव पार्टी चल रही थी।

नई दिल्ली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के छापे में पकड़े गये शाह रुख के बेटे आर्यन खान को आज (सोमवार) कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी। एस्प्लांडे कोर्ट ने आर्यन के साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की एनसीबी कस्टडी 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। एनसीबी ने रविवार को ड्रग्स मामले में आर्यन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

एनसीबी ने एक टिप के आधार पर शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे 'कॉर्डेलिया द इम्प्रेस' नाम के क्रूज शिप पर छापा मारा था, जहां एक रेव पार्टी चल रही थी। छापे में प्रतिबंधित पदार्थ मिले, जिसके बाद आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें 3 लड़कियां भी शामिल थीं। रविवार को एनसीबी के दफ़्तर में इन सभी से कई घंटों तक पूछताछ की गयी,जिसके बाद 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इनमें आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा शामिल हैं। कोर्ट ने इन तीनों को एक दिन (4 अक्टूबर) की एनसीबी कस्टडी में भेजा था। हालांकि, एनसीबी ने 5 अक्टूबर तक की कस्टडी मांगी थी।

कस्टडी की अवधि समाप्त होने पर सोमवार को एनसीबी ने तीनों को एस्प्लांडे कोर्ट में पेश किया और आगे की जांच के लिए कस्टडी बढ़ाने की गुज़ारिश की। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत अपनी दलील में कहा कि आर्यन को क्रूज़ पार्टी में आमंत्रित किया गया था। हालांकि, उनके पास कोई बोर्डिंग पास नहीं था। उनके लिए वहां कोई केबिन या सीट नहीं थी। दूसरी बात यह कि छापे के दौरान आर्यन के पास कुछ नहीं मिला है। उसे सिर्फ़ चैट्स के आधार पर गिरफ़्तार किया है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने आर्यन, मुनमुन और अरबाज़ की एनसीबी कस्टडी 3 दिन बढ़ाते हुए सात अक्टूबर तक कर दी।

बाक़ी 5 को भी 7 अक्टूबर तक एनसीबी कस्टडी

आर्यन, मुनमुन और अरबाज को एनसीबी कस्टडी में भेजने के बाद कोर्ट ने विक्रांत छोकर, इसमीत सिंह, नूपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहक जसवाल को भी 7 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया। इन आठों को क्रूज पर छापे के बाद रविवार को गिरफ़्तार किया गया था। सोमवार को एनसीबी ने ड्रग्स केस में मुंबई के गोरेगांव इलाके से श्रेय, नायर नाम के एक और शख़्स को गिरफ़्तार किया है। उसका कथित तौर पर आर्यन से लिंक बताया जाता है।

सभी को नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज़ (एनडीपीएस) एक्ट 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एक्ट की धाराओं 8-सी, 20-बी, 27 और 35 के तहत कार्रवाई की गई है। इस धारा के तहत ड्रग्स का सेवन करने करने वालों पर ज्यादा से ज्यादा एक साल की सजा या फिर 20 हजार रुपये के जुर्माना का प्रावधान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें